
धरतीपारा में 11.60 लाख की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, बच्चों के प्रवेशोत्सव के साथ नई शुरुआत
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
/भैयाथान:–जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धरतीपारा में गुरुवार को नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन एवं बच्चों का प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। 11.60 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण जनपद सदस्य प्रतिनिधि संतलाल प्रजापति ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, नियमित टीकाकरण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी शासकीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की पहली और मजबूत कड़ी है, जिससे भविष्य की नींव सुदृढ़ होती है।


इस अवसर पर सरपंच सविता सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राम कुमार सिंह, सचिव छतर साय राजवाड़े, बीडीसी रागनी संतलाल प्रजापति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू सिंह तथा सहायिका माहेश्वरी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पंचगण सरबत सिंह, धनेश्वरी सिंह, मोहरमानिया, सत्यनारायण सिंह, राम केली चौधरी, भुनेश्वर प्रजापति, मानमती प्रजापति, सुखमेन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। प्रमुख रूप से रामलाल काशीपुरी, सुखन प्रजापति, फूलसाय प्रजापति, रामजीवन प्रजापति, राजेश प्रजापति, सुंदरलाल प्रजापति, श्याम कुमार, राम बक्श, अनिल कुमार प्रजापति, महेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।
ग्रामीणों ने नए आंगनबाड़ी केंद्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों और माताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया तथा शासन की इस पहल का स्वागत किया।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









