Surguja News Today

Breaking -बाघ हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: सरपंच सिस्का कुजूर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर

बाघ हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: बलरामपुर जिले के वाटफनगर विकासखंड के ग्राम परसडीहा  कि सरपंच सिस्का कुजूर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर

Highlight आरोपी सरपंच की निशानदेही पर बाघ के नाखून और बाल बरामद किए गए हैं बाघ की करंट लगाकर की गई हत्या !

सूरजपुर। गुरु घासीदास–तैमोर–पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र में बाघ की करंट लगाकर की गई हत्या के मामले में वन विभाग को अहम सफलता मिली है। भैंसा मुंडा ग्राम पंचायत की सरपंच सिस्का कुजूर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वन विभाग के अनुसार, आरोपी सरपंच की निशानदेही पर बाघ के नाखून और बाल बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में इस जघन्य वन्य अपराध में उसकी संलिप्तता के संकेत मिले हैं।

मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए वन विभाग की टीमें लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हैं। डॉग स्क्वायड और विशेष दलों को आसपास के जंगल और गांवों में लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ और अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाघ जैसे संरक्षित वन्य प्राणी की हत्या गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Snt news
Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज