
CG IAS Transfer 11 IAS अफसरों के हुए तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट
राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टरों को इधर-उधर किया गया है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को अब सरगुजा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा जिले की कमान सौंपी गई है।
सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव को अब दंतेवाड़ा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नारायणपुर की कलेक्टर रहीं प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि नम्रता जैन को नारायणपुर जिले की कमान सौंपी गई है।
सूत्रों के मुताबिक यह प्रशासनिक बदलाव कार्यक्षमता बढ़ाने और जिलों में बेहतर प्रशासनिक समन्वय के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले दिनों में नई पदस्थापनाओं के बाद जिलों में विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









