Surguja News Today

खबर का असर: बतरा उपार्जन केंद्र में पेयजल संकट खत्म, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर तत्काल हैंडपंप खनन

खबर का असर: बतरा उपार्जन केंद्र में पेयजल संकट खत्म, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर तत्काल हैंडपंप खनन
सरगुजा न्यूज़ टुडे यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
सूरजपुर/बतरा:– धान उपार्जन केंद्र बतरा में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट का आखिरकार समाधान हो गया है। किसानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्या को गंभीरता से लेते हुए माननीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा जिला कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद सोमवार को केंद्र में हैंडपंप खनन कर पेयजल व्यवस्था को बहाल कर दिया गया।

17 ग्राम पंचायतों के किसानों को मिली बड़ी राहत

बतरा सोसायटी से 17 ग्राम पंचायतों के किसान अपना धान विक्रय करते हैं। केंद्र पर पेयजल उपलब्ध न होने से किसानों को गर्मी और लंबी प्रतीक्षा के दौरान गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। महिलाएं, बुजुर्ग और किसान कई बार पीने के पानी के बिना घंटों तक परेशान रहते थे। हैंडपंप स्थापित होने के बाद अब किसान इस समस्या से पूरी तरह निजात पा सकेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर उठाई थी आवाज

पेयजल समस्या को दूर करने की मांग को लेकर जनपद पंचायत सदस्य कान्ती देवी सिंह मार्को, सरपंच मंजू महेश पैकरा, सरपंच भगवती शिवशरण पैकरा, सरपंच बसंत सिंह, सरपंच छोटे लाल सिंह पैकरा, तथा वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह मार्को ने संयुक्त रूप से पत्र प्रेषित कर तत्काल समाधान की मांग की थी।

उन्होंने साफ कहा था कि बिना पेयजल व्यवस्था के किसानों के लिए उपार्जन कार्य सुचारु रूप से चल पाना संभव नहीं है।

त्वरित संज्ञान के बाद प्रशासन की तत्परता

समस्या की गंभीरता को देखते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तत्काल जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए बताना धान खरीदी केंद्र में आज ही हैंडपंप खनन करवाया, जिससे पेयजल संकट का समाधान हो गया।

जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किया आभार

हैंडपंप स्थापना के बाद जनपद सदस्य एवं सभी सरपंचों ने मंत्री व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेयजल व्यवस्था मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है और अब धान खरीदी प्रक्रिया भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और रहिए ताजा खबरों से अपडेट
Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज