Surguja News Today

शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन

शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन
Rupesh gupta
सीतापुर-रसायन शास्त्र विभाग एवं आइक्यूएसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का  दो दिवसीय महाविद्यालय में किया गया इस कांफ्रेंस का विषय इमर्जिंग ट्रेंड्स इन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट रहा
इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि  के रूप में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले उपस्थित थे।
उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुलपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि शोध एवं अनुसंधान के प्रगति से ही विकसित राष्ट का निर्माण होगा। साथ ही साइंस एवं टेक्नोलॉजी के नए अविष्कार तथा नवाचार पर उनके द्वारा चर्चा किया गया
उपस्थित अतिथियों द्वारा एब्स्ट्रेक्ट बुक कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स का विमोचन भी किया   गया इस कांफ्रेंस में पांच अंतरराष्ट्रीय स्पीकर प्रो सी ए वेलेंटाइन (नाइजीरिया) प्रो इलयोर बर्दिमुरोदोव ( उज़्बेकिस्तान ), प्रो धीरज सिंह चौहान( सऊदीअरेबिया),डॉ श्रीकांत मंडा (ऑस्ट्रेलिया) ,प्रो काशिफ रहमानी अंसारी (चीन), के साथ 16 भारतीय स्पीकर प्रो डब्लू बी गुरनूले(महाराष्ट्र), डॉ प्रशांत तिवारी(बेंगलुरु) प्रो शैलेंद्र यादव (सतना मध्यप्रदेश) प्रो प्रेम प्रकाश सोलंकी ( बीएचयू, उत्तर प्रदेश) डॉ श्वेता लिखितकर (जबलपुर,मध्य प्रदेश) प्रो एम एम रंगा ( राजस्थान) प्रो पुष्पेंद्र सिंह (लखनऊ)द डाकेश्वर वर्मा(राजनांदगांव) डॉ प्रदीप जांगड़े ( दुर्ग) प्रो हरिश रजक (बिलासपुर), प्रो रश्मि वर्मा (बिलासपुर) डॉ अरुण कुमार कश्यप, (बिलासपुर), प्रो के एन सिंह, (बिलासपुर,) प्रो दी के परिहार,बिलासपुर, डॉ प्रशांत शर्मा अंबिकापुर,प्रो एस के श्रीवास्तव शामिल हुए सभी  स्कीकर द्वारा अलग अलग टैक्निकल सेशन में अपनी शोध पत्र की प्रस्तुति दिए गई  इस कांफ्रेंस में विषय विशेषज्ञ के रूप में वक्ता द्वारा शोध एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई जो छात्रों, शोधार्थी एवं प्राध्यापकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा

इस कांफ्रेंस में अब तक 230 शोध पत्र आमंत्रित हुए हैं जिसे कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स आईएसबीएन एब्स्ट्रेक्ट बुक के रूप में प्रकाशित किया गया है
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विकास कुमार एक्का, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो द्वारा किया गया प्रो एस के श्रीवास्तव, डीन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की उपस्थिति में  बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवॉर्ड,बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड, एवं सभी सहभागी प्राध्यापकों एवं शोधार्थी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के एमएससी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस कांफ्रेंस को सफल बनाने में संयोजक डॉ रोहित कुमार बरगाह प्रो बोधराम चौहान, डॉ प्रवीण कुमार साहू, प्रो सरिता देवी, प्रो शीला तिर्की प्रो सुनील नाग,प्रो आदेश गुप्ता के साथ महाविद्यालय के स्टाप का विशेष योगदान रहा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज