Surguja News Today

सीतापुर रहा लॉकडाउन शादी समारोह मे दो गुटों में मारपीट के बाद शहर में बढ़ा तनाव मारपीट के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जाने का भी है आरोप

शादी समारोह मे दो गुटों में मारपीट के बाद शहर में बढ़ा तनाव
मारपीट के बाद विशेष समुदाय के लोगो ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये

दोषियों को कड़ी सजा हो लेकिन निर्दोषों के साथ अन्याय भी नहीं होना चाहिए। इस पर पुलिस प्रशासन को विशेष ध्यान देना होगा। व शक्ति बरतनी होगी की जो असल में आरोपी हैं सिर्फ उनकी ही गिरफ्तारी हो जो बेकसूर हो उन्हें न उलझाया जाए !

रुपेश गुप्ता| सीतापुर उरांव पारा में दो दिनों पूर्व शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया है विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने पहुंच गया वहां पुलिस पर सिर्फ एक पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने रात में सड़क जाम कर दिया रात में करीब 4 घंटे लोग सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते रहे इसके बाद आज लोगों ने सीतापुर नगर बंद करने का ऐलान किया था।

शादी समारोह में दो गुटों में मारपीट के बाद बढ़ा तनाव

पैंकरा परिवार में शादी समारोह का आयोजन किया गया था की शादी समारोह में पड़ोस के लड़के डांस करने गए हुए थे इसी दौरान इन युवको के साथ टेंट में काम करने वाले दो अन्य युवक भी डांस करने लगे तब धक्का मुक्की हुई यही से मामला बिगड़ता शुरू हुआ और फिर यहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई फिर टेंट लगाने वाले यूवको ने अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचकर मारपीट किया उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट करने के लिए टेंट वालों को खोजना शुरू किया तो वह नही मीले तो पूरे बस्ती में हमला कर दिया गया घर मे घुस कर महिलाओं और लड़कियों के साथ जो भी बस्ती में मिला उसके साथ मारपीट किया गया आरोपी 50 की संख्या में हथियार से लैस थे लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस ने सिर्फ एक पक्ष का रिपोर्ट लिखा और जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को लगी तो वह विरोध करने लगे यही वजह रही कि सीतापुर में उरांव समाज के लोगों ने सड़क पर विरोध दर्ज करना शुरू किया उनका कहना था कि विशेष समुदाय के लोगों ने रिपोर्ट पर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया उनकी रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई

जिसे लेकर उरांव समाज के साथ हिन्दू समुदाये के लोगो ने तीन घंटे थाने के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी सीतापुर पहुंचे उन्होंने लोगों को किसी तरह शांत कराया पर लोग विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा मारपीट करने के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालो को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

आज सुबह से उरांव समाज और हिंदू संगठन के साथ व्यापारी संगठन ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए नगर बंद करने का आहवान किया था जिसे लेकर सुबह 10:00 से नगर वासियो ने शहर में घूम-घूम कर दुकान बंद कराना शुरू किया घटना की जानकारी दुकानदारों को लगते ही स्वत ही दुकानदारों ने घटना की घोर निंदा करते हुए नगर बंद करने में अपना समर्थन दिया।पूरे नगर में रैली निकाल कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

कार्यवाही की मांग को लेकर लोगो ने थाना के सामने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जम कर नारे बाजी करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे और तीन घंटे तक सड़क की बीच में बैठ कर प्रदर्शन किया।
स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो भी प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुचे और घटना की जानकारी ली औऱ लोगों को भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस द्वारा दो मुख्य आरोपी के साथ 13 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है घटना में शामिल अन्य लोगो की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के साथ उचित कार्यवाही करने के आस्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

बस इस पूरे मामले पर किसी निर्दोष की गिरफ्तारी न हो इस बात का ध्यान रखना होगा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज