Surguja News Today

Breaking _हाई वोल्टेज करंट से खौफनाक मौत! शव को 500 मीटर दूर कुएं में फेंक भागे आरोपी — गिरफ्तार

हाई वोल्टेज विद्युत करंट की चपेट में आए मृतक को 500 मीटर दूर कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार !

:- जंगली सूअर का शिकार करने के उद्देश्य से खेत में खेत में लगाया था जी. आई. तार
:- आरोपियों ने अपना अपराध छुपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को कुएं में फेंका था।
:- प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
क्या है पूरा मामला ?
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दरिमा के मार्ग 107 धारा 194 बीएस मृतक हरेंद्र सिंह पिता बुद्धदेव उम्र 27 वर्ष निवासी कुम्हर्ता की मृत्यु आरोपी द्वारा जंगली सूअर का शिकार करने के उद्देश्य से खेत में लगाए गए नंगा जी आई तार के चपेट में आने से हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 105, 238, 3(5) बी. एन. एस. एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी 1. बुधवार सिंह पिता जयमंगल सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी कुमहर्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अपने अन्य साथी बलराम सिंह एवं मदन सिंह के सहयोग से मृतक हरेंद्र सिंह की करंट से मृत्यु हो जाने पर उसके शव को अपने खेत से  करीब दूर 500 मीटर दूर कुआं में फेंक दिया है। आरोपी की निशानदेही पर प्रकरण के अन्य आरोपी 2. मदन सिंह पिता बसंत साय उम्र 50 वर्ष निवासी कुमहर्ता 3. बलराम सिंह पिता देवन सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी कुमहर्ता थाना दरिमा जिला सरगुजा को दिनांक 01.12.2025 को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं बताया कि खेत में धान की फसल को सुरक्षित करने एवं जंगली सूअर मारकर खाने के उद्देश्य से की जी आई तार लगाकर 11000 वोल्ट के खंभे से हुकिंग कर जोड़ दिया था जो दिनांक 23/11/2025 रात्रि 8:30 बजे खेत में हलचल होने पर जाकर देखा तो गांव का हरेंद्र सिंह मृत पड़ा था जिसके शव को छिपाने एवं की नीयत से बलराम सिंह और मदन को बुलाकर उनके सहयोग से खेत से  करीब दूर 500 मीटर दूर कुआं में फेंक दिया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना दरिमा से सउनि नोहरसाय मिंज, आरक्षक मनोहर पैकरा, बंदे केरकेट्टा, टिकेश्वर सिंह, नमिश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज