
भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में शासकीय हाई स्कूल सोनपुर सु में किया गया साइकिल वितरण सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल सोनपुर सु में 31 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह मार्को के उपस्थिति में साइकिल वितरण हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर रमन सिंह की द्वारा यह योजना चलाया गया था जिसके कारण आज गांव गरीब दूरस्थ अंचलों में रह रहे हमारे बेटियो के शिक्षा ग्रहण करने में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसलिए सरस्वती साइकिल वितरण योजना को उन्होंने लागु किया आज शासन हर स्तर पर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मदद कर रहे हैं चाहे निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण हो,या छात्रवृत्ति योजना कहीं न कहीं गरीब बच्चों के लिए मददगार साबित हुआ है वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता, जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह मार्को, वरिष्ठ नेता शिवनाथ पैकरा, मंडल उपाध्यक्ष अहिबरन मानिकपुरी, पिछड़ा वर्ग महामंत्री स्वामी राजवाड़े, संरपच छोटेलाल पैकरा, प्राचार्य मेम, वरिष्ठ व्याख्याता अनुपम कुशवाहा, रामसिंह पैकरा, कुंवर सर,व समस्त शिक्षक शिक्षिकाए छात्र छात्राएं उपस्थित थे।










