Surguja News Today

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने JE–AE प्रमोशन कोटा पर उठाई आपत्ति

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ

दिनांक 25-11-2025 को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के माननीय पर्यटन,संस्कृति ,धार्मिक नयास एवं धर्मस्व मंत्री आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी से उनके निवास लखनपुर में सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात का मुख्य उद्देश्य हाल ही में जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में JE से AE प्रमोशन कोटा को 70% से घटाकर 40% किए जाने के निर्णय पर चर्चा करना था।


संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष इंजीनियर श्री सुरजीत कुमार गुप्ता ,छेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर श्री राजेश जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री जी को विस्तार से समझाया कि इस कोटा में कटौती से न केवल कार्यरत अनुभवी जूनियर इंजीनियरों का मनोबल प्रभावित हो रहा है, बल्कि इससे छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवा इंजीनियरों के रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो रहे हैं। चूंकि JE की भर्ती राज्य स्तर पर होती है ,और छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी ही JE हेतु पात्र होते हैं,और AE की भर्ती अखिल भारतीय स्तर पर होता है ।ऐसे में प्रमोशन के रास्ते से स्थानीय इंजीनियरों को आगे बढ़ने का मौका मिलना ज़रूरी है।और साथ ही साथ जब जूनियर इंजीनियर्स प्रमोट होंगे ,तभी जूनियर इंजीनियर के पद रिक्त होने पर छत्तीसगढ़ के बेरोजगार डिप्लोमा एवं डिग्री होल्डर इंजीनियर्स को रोजगार मिलेंगे ।।

माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तत्काल माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रमोशन कोटा को पुनः 70% बहाल करने का अनुरोध किया है,और आश्वासन दिया कि वे इस विषय में हर संभव सहयोग करेंगे।

इस महत्वपूर्ण मुलाक़ात के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के तरफ़ से,प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जयसवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज