
किसान की बेटी चंचल और मयंक ने मारी बाज़ी दोनों बनेंगे डिप्टी कलेक्टर
Rupesh gupta
सीतापुर- कारबेल निवासी किसान रघुबर प्रसाद और माता सुनितला पैंकरा के अथक प्रयास से उनकी सुपुत्री चंचल पैंकरा ने CGPSC -2024 में एस टी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने किसान माता पिता के अथक प्रयास को सफल बनाया है।
वही सीतापुर कटनई पारा निवासी मयंक मण्डावी ने एस टी वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर छेत्र को गवर्वानित किया है दादी ललिता सिंह और माता देवमती सिंह की प्रेरणा ने मयंक को मेहनत करने की ऊर्जा दी और आज उनसे अपने लक्ष्य को हासिल किया मयंक के पिता रमेश मंडावी वन विभाग में कार्यरत है।मयंक वर्तमान में जी एस टी इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है।
दोनों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अथक प्रयास गुरुजनों के मार्गदर्शन के साथ अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।


Post Views: 535













