लुण्ड्रा विधानसभा को 46.56 करोड़ की सौगात, कुन्नी में सड़क–पुल व स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन

लुण्ड्रा विधानसभा को 46.56 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात कुन्नी में पुल, सड़क, बाजार शेड व स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन का भूमि पूजन !

अम्बिकापुर 16 नवम्बर 2025 पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने  जनपद पंचायत लखनपुर के कुन्नी मंडल में आज रविवार को लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में कुल 46 करोड़ 56 लाख 69 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना संबंधी परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


कार्यक्रम में जिन प्रमुख परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया, उनमें पोड़ीदृजगन्नाथपुर मार्ग पर रेहण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग लागत कृ 1042.70 लाख रुपये, लिपिंगीदृमुड़ापार से रेहण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग लागत 868.86 लाख रुपये,अमगसीदृकुन्नी मार्ग निर्माण लागत 2663.78 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कुन्नी में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया, इनमें नया बाजार शेड निर्माण 56.65 लाख रुपये,महतारी सदन निर्माण 24.70 लाख रुपये है,इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही आवाजाही की समस्या से राहत मिलेगी।

साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में उन्नत किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा 56 नये पदों के सृजन की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान उन्नत सीएचसी का फीता काटकर शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े,जनपद सदस्य गनेश्वरी राठिया, सुदर्शन, तारावती उड़के, सरपंच अनुप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज