Surguja News Today

Raipur अमित बघेल की तलाश ने मचाया तूफ़ान! पुलिस ने रायपुर में कई ठिकानों पर मारे छापे

रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। बीती देर रात अमित बघेल के करीबियों के घर पुलिस की टीमों ने दबिश दी लेकिन अमित बघेल फरार हो चुका था।

➡️रायपुर डॉ लाल उमेंद सिंह ने बताया कि अमित बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। उसी संबंध में गिरफ्तारी की जानी है। बीती रात उनके करीबियों के घर दबिश दी गई। अलग से टीमें भी प्रदेश और प्रदेश के बाहर भेजी गई है।

➡️आपको बता दे कि CKS के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के इष्टदेव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी जिसका छत्तीसगढ़ समेत देश में विरोध हो रहा है। जिसके बाद रायपुर के कोतवाली और देवेंद्र नगर थाना समेत महाराष्ट्र और यूपी के अलग अलग थानों में FIR दर्ज हुई थी।

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के अलावा छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज है। इनमें रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज शामिल है। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज