Surguja News Today

भटगांव: मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता के आतिथ्य में 62 छात्राओं को मिली साइकिल, बेटियों के सपनों को मिला पंख

भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता के आतिथ्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतरा में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत वितरित किया गया साइकिल

सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोर्टर भटगांव राजेश गुप्ता सलका
शासन के निर्देशा अनुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतरा में मुख्य अतिथि भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता जी के हाथों कुल 62 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया जिसमें कार्यक्रम को भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई तब से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के जमाने से साइकिल वितरण योजना की शुरुआत हुई इसी के तहत आज गरीब छात्राओ को निशुल्क साइकील और पाठ्य पुस्तक का वितरण किया जाता है

मैं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,व हमारे भटगांव विधानसभा के विधायक और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी को मंच के माध्यम से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने महत्वाकांक्षी योजना चलाकर आज हर गांव गरीब के बच्चों का सपना साकार कर रहे हैं

वहीं बच्चों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा जीवन में संघत का असर बहुत अधिक पड़ता है जैसा संग वैसा चढ़े रंग इसलिए विद्यार्थी को अच्छी संगत करना चाहिए जो हमें सही रास्ता दिखाएं।

वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसमडीसी के अध्यक्ष हिरालाल राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, मंडल महामंत्री संतलाल प्रजापति, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह मार्को, सांसद प्रतिनिधि प्रिंस जयसवाल, महामंत्री स्वामी राजवाड़े, आनंद सिंह सरपंच,सुखलाल राजवाड़े, प्राचार्य प्रसंना मेडम,उतम राजवाड़े,बुधराम पैकरा, नरेंद्र सर, अर्पित कुशवाहा,रामकरन,अनिल दास, रविन्द्र सर, अमरिका प्रजापति, कमलेश यादव, सहित बच्चों के माता पिता व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज