
दबंग ने दूसरे गांव के वनभूमि नर्सरी में किया अवैध अतिक्रमण ग्रामीणों ने तहसीलदार के नाम सोपे ज्ञापन अतिक्रमण हटाए जाने की मांग !
इमरान अंसारी लखनपुर सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नरकालो में एक दबंग ने वन भूमि नर्सरी में कई एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। ग्राम नरकालों के ग्रामीणों ने लखनपुर तहसील कार्यालय पहुंच तहसीलदार अंकिता पटेल के नाम ज्ञापन सौंप बाबू भगवान सिंह को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि कलमसाय पिता धनेश्वर रजवार ग्राम जुड़वानी चुकनडांड निवासी के द्वारा ग्राम नरकालों स्थित वन भूमि नर्सरी खसरा नंबर 738, 739 रकबा 3.461 में अवैध रूप से कब्जा कर अवैध अतिक्रमण किया है। गांव के वन भूमि नर्सरी में अवदतिक्रमण हटाए जाने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर नोटिस दिया गया वहीं वन विभाग के द्वारा भी दो बार नोटिस दिया गया परंतु दबंग के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है वही ग्राम सरपंच प्रेम चंद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लखनपुर तहसील कार्यालय पहुंचे तहसीलदार अंकित पटेल के नाम ज्ञापन शॉप अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान गिरीश सिंह, विक्रम सिंह, शाहिद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









