Surguja News Today

हाथियों का दल क्षेत्र में डटा जंगल से सटे गाँव के लोग दहशत में ग्रामीण हाथियों के डर से रतजगा करने को मजबूर।

हाथियों का दल क्षेत्र में डटा जंगल से सटे गाँव के लोग दहशत में ग्रामीण हाथियों के डर से रतजगा करने को मजबूर।

रुपेश गुप्ता- सीतापुर बोड़ा झरिया जंगल में 25 और सीतापुर से महज़ तीन किलोमीटर दूर देवगण के कोठी पहाड़ के जंगलों में 17 हाथियों का दल पाँच दिनों से डटा हुआ है हाथियों का दल रात में जंगल से निकल कर किसानों के खेत को अपना निशाना बना रहा है किसानों के फसल पक कर तैयार है जिसे हाथियों के द्वारा नुक़सान पहुँचाया जा रहा है नोनिया टाँगर जीवन राम और कुँधरा पानी में दशरथ के मकान को हाथियों द्वारा तोड़ कर घर में रखें अनाज को चट कर दिया गया है।

जंगल के किनारे के लगभग पाँच एकड़ धान की फसल को भी हाथियों द्वारा नुक़सान पहुँचाया गया है जिसको लेकर वन विभाग की टिम मुआवजा के लिए मूल्यांकन कर रही साथ ही ग्रामीण को हाथियों से बचने के उपाय बताया जा रहा है विभाग द्वारा दोनों जगह सतत निगरानी की जा रही है ताकि दल के द्वारा और नुक़सान ना पहुँचाया जा सके।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज