
उदयपुर, 12 सितंबर। शहर के गणगौर घाट स्थित ऐतिहासिक बागोर की हवेली कला दीर्घा में शुक्रवार को ‘कुदरत के रंग’ नामक फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ चेतना भाटी DYSP उदयपुर के हाथों से होगा। गुजरात ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी गुजरात के फोटोग्राफर महीपत सिंह जडेजा के छायाचित्रों पर केंद्रित है। इसमें गुजरात की और अन्य जगहों की सूर्य दर्शन के ऊपर फोटोग्राफी को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर उदयपुर जाने माने फोटोग्राफर राकेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।
यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 15 September तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक नि:शुल्क खुली रहेगी।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 93









