Surguja News Today

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन की 24वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में Bargidih का परचम

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन की 24वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में Bargidih का परचम

रायपुर/बरगीडीह।
छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा 29 अगस्त से 4 सितम्बर 2025 तक 4th Bn. ASF कैंप, माना रायपुर में आयोजित 24th स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता (Courtesy – जिंदल स्टील) में Bargidih के निशानेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेशभर में नाम रोशन किया।

अलकान फिरदौसी ने 50 मीटर ओपन साइट राइफल जूनियर मेन एवं मेन दोनों वर्ग में भाग लेते हुए 600 में 509 अंक हासिल कर प्रथम स्थान व गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही उनका चयन प्रतिष्ठित जि. वी. मावलंकर प्रतियोगिता के लिए हुआ। टीम इवेंट में भी अलकान फिरदौसी, आयुष सिंह और अदीब सिद्दिकी की तिकड़ी ने गोल्ड मेडल जीता।

आसिफ अली ने 50 मीटर पीप साइट राइफल मेन वर्ग में 600 में 567 अंक बनाकर गोल्ड मेडल हासिल किया और जि. वी. मावलंकर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। टीम इवेंट में आसिफ अली, वकील फिरदौसी और मिलिंद राज सिंह ने मिलकर गोल्ड मेडल जीता।

सकील फिरदौसी ने 10 मीटर पिस्टल मास्टर मेन वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया और वे भी जि. वी. मावलंकर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

इस सफलता से Bargidih सहित पूरे छत्तीसगढ़ के शूटिंग क्षेत्र का मान बढ़ा है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया है।

अमजद (तन्नू )फिरदौसी और वकील फिरदौसी ने भी शानदार प्रदर्शन के साथ जीता गोल्डमेडल ।

SNT न्यूज परिवार के ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज