
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बरगीडीह में धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी।
हाइलाइट – अस्पताल परिसर और एकलव्य स्कूल में किया गया फल वितरण ।

पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे विलादत की खुशी में पूरे मुल्क में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया जाता है।
इसी सिलसिले में आज बरगीडीह में मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ, जो बरपारा होते हुए वापस मस्जिद पहुँचा। जुलूस के दौरान लंगर-ए-ख़ास का भी इंतज़ाम किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।


इस मौके पर बरगीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों सहित अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को फल वितरण किया गया। इसके अलावा एकलव्य पब्लिक स्कूल केना पारा, बतौली में जाकर बच्चों के बीच भी फल बाँटे गए। इस कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी और शिक्षक दिवस का संदेश इंसानियत, मोहब्बत और सेवा का है।

“Dr. फैज़ुल हसन फिरदौसी ने कहा कि आज टीचर्स डे के मौके पर हमें याद रखना चाहिए कि हज़रत मोहम्मद ﷺ इंसानियत के सबसे बड़े शिक्षक हैं।”

BDC हलीम फिरदौसी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ख़ास है, क्योंकि यह टीचर्स डे भी है और जश्ने ईद मिलादुन्नबी भी। उन्होंने कहा कि हज़रत मोहम्मद ﷺ न सिर्फ़ रहमतुल्लिल आलमीन हैं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए सबसे बेहतरीन शिक्षक और मार्गदर्शक भी हैं।”
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल वाहिद रहमानी ने कहा -वाहिद रहमानी ने कहा कि हज़रत मोहम्मद ﷺ की सीरत से ही इंसानियत को सही राह और इल्म की रोशनी मिली है। आज के दिन हमें उनके बताए रास्तों पर चलने का अहद करना चाहिए।”
कृषक अब्दुल मलिक ने कहा -कृषक अब्दुल मलिक ने कहा कि हज़रत मोहम्मद ﷺ ने मेहनतकशों और किसानों के हक़ की हमेशा पैरवी की। उनकी तालीम आज भी इंसान को मेहनत, ईमानदारी और इंसाफ़ की सीख देती है।”

“प्रबंधक मुस्लिम फिरदौसी ने कहा कि हज़रत मोहम्मद ﷺ ने इंसानियत को अदब, मोहब्बत और इल्म की दौलत अता की। उनकी तालीम पर अमल करना ही हमारी असल कामयाबी है।”
शोहराब फिरदौसी कांग्रेस के सक्रिय नेता ने कहा हज़रत मोहम्मद ﷺ ने दुनिया को बराबरी, भाईचारे और अमन का पैग़ाम दिया। आज हमें उनकी सीरत से सीख लेकर समाज में मोहब्बत और इंसाफ़ क़ायम करने का जज़्बा पैदा करना चाहिए।”
“अब्दुल्ला फिरदौसी ने कहा हज़रत मोहम्मद ﷺ की तालीम पूरी इंसानियत के लिए रहनुमा है। हमें चाहिए कि हम उनकी बताई हुई सीरत पर अमल कर के समाज में रोशनी और अमन फैलाएँ।”
पत्रकार शैफ़ फिरदौसी ने कहा Teachers’ Day हमें दुनियावी इल्म देने वाले शिक्षकों की अहमियत बताता है।
ईद मिलादुन्नबी हमें याद दिलाता है उस महान शिक्षक की, जिन्होंने पूरी इंसानियत को हिदायत और तालीम दी।
विक्की फरीद फिरदौसी ने कहा -फ़रीद फ़िरदौसी ने कहा :“ईद मिलादुन्नबी और शिक्षक दिवस दोनों हमें यह पैग़ाम देते हैं कि असली रोशनी इल्म है, और इल्म की राह दिखाने वाले ही इंसानियत के सच्चे रहनुमा हैं।”
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









