
खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सरगुजा। थाना लुंड्रा क्षेत्र के ग्राम खारकोना से बड़ी खबर सामने आई है।
तड़के सुबह खेत में करीब 45 वर्षीय युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुबह जब मृतक का छोटा भाई अपने खेत के ओर घूमने गया था तब अचेत अवस्था में शव दिखा जिसके बाद तत्काल अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। मृतक का घर से खेत की दूरी 300 मीटर करीब बताई जा रही है।

मृतक का नाम – भादवा तिर्की उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम खारकोना बीजापारा का होना बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर में चोट के निशान – पीट में, सर में चोट के निशान है

घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि युवक 25 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। अगले दिन भी घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
जब परिजन एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुँचे, उसी दौरान सूचना मिली कि युवक अपने खेत में अचेत अवस्था में मृत पड़ा है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









