Surguja News Today

किरण प्रधान का मेडिकल कॉलेज में चयन नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर माता-पिता का नाम किया रोशन

किरण प्रधान का मेडिकल कॉलेज में चयन

नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर माता-पिता का नाम किया रोशन


रिपोर्टर राजेश गुप्ता भटगांव सलका

ग्राम पंचायत करतमा,पोस्ट सिलफिली के निवासी उत्तम प्रधान की बड़ी पुत्री किरण प्रधान ने कड़ी मेहनत और लगन से नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले एवं विकासखंड दोनों का नाम रोशन किया है। किरण प्रधान के पिता उत्तम प्रधान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर बस्तर में पदस्थ हैं।किरण शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं उनका अपने विद्यालय में हमेशा अव्वल स्थान रहा। छात्रा की 12 वीं तक की पढ़ाई विद्या ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर,जिला बस्तर में संपन्न हुई है और आगे की पढ़ाई गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कांकेर में होगी। छात्रा को पिता का मोटिवेशन मिलता रहा और आखिरकार माता आरती प्रधान का सपना साकार हुआ।छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा गुरुजनों को दिया है। इस उत्कृष्ट सफलता के लिए किरण को उनके दादा दासरथी प्रधान,दादी प्रकाश देवी एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा डॉक्टर बनने की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज