Surguja News Today

भैयाथान में पावर प्लांट की मनमानी से किसान बेहाल, खेत सूखने की कगार पर, जिला प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग

भैयाथान में पावर प्लांट की मनमानी से किसान बेहाल, खेत सूखने की कगार पर, जिला प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग

*सूरजपुर/:–* भैयाथान मुख्यालय पारसल में स्थित हाइड्रो पावर प्लांट की मनमानी अब किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार कर रही है। किसानों का आरोप है कि पावर प्लांट प्रबंधन द्वारा नदी में अत्यधिक जल भंडारण कर खेतों की ओर पानी का प्रवाह रोक दिया गया है, जिससे सिंचाई पूरी तरह ठप हो गई है और फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।

किसानों का कहना है कि यह स्थिति कोई पहली बार नहीं है। कभी भी पावर प्लांट ने किसानों के हितों पर विचार नहीं किया, न ही पानी छोड़ने की व्यवस्था समय पर की। खेतों में पानी न पहुंचने के कारण बुआई का काम अधूरा रह गया है, और जहां बुआई हुई, वहां फसलें पानी के अभाव में मुरझा रही हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

आक्रोशित किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नदी का पानी छोड़ा नहीं गया और सिंचाई बहाल नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर पावर प्लांट प्रबंधन को निर्देशित करे कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, ताकि मेहनतकश किसानों की फसलें बचाई जा सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि खेत सूखना केवल आर्थिक संकट नहीं, बल्कि उनके परिवारों की रोटी-रोज़ी पर सीधा खतरा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले पर गंभीरता से विचार कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज