उमिया एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा माता-पिता के लिए ‘Wisdom Bridge’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गया।

उमिया एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा माता-पिता के लिए ‘Wisdom Bridge’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गया।

राकेश नायक साबरकांठा गुजरात

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री उमिया एजुकेशन ट्रस्ट बच्चों के पालन-पोषण (पैरेंटिंग), गर्भसंस्कार से लेकर वैश्विक करियर निर्माण और संतुलित जीवन हेतु बच्चों को तैयार करने के लिए विभिन्न प्रभावशाली कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।

इसी कड़ी में हाल ही में युनिक-यु इंटरनेशनल स्कूल में ‘Wisdom Bridge’ (बुद्धिमत्ता का सेतु) विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक माता-पिताओंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला में अभिभावकों को विवेकपूर्ण जीवन जीने से लेकर, चरित्र निर्माण के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व विकास तक के विभिन्न विषयों पर गहराई से चर्चा और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, अनिश्चितता के समय में स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए युवाओं को कैसे तैयार किया जाए, इस पर भी व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यशाला का सफल आयोजन श्री उमिया एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें नरसिंहभाई देसाई सेंटर फॉर करियर डेवलपमेंट और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट का सहयोग प्राप्त हुआ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज