Surguja News Today

जर्जर पुल और बुझी लाइटें! जनदर्शन में उठी दुर्घटना की आशंका की गूंज !

SHAIF FIRDOUSI अंबिकापुर, 04 अगस्त 2025
एनएच-43 पर स्थित ग्राम सिलसिला के पास पुल की खस्ताहाल हालत और स्ट्रीट लाइट बंद होने की वजह से बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई गई है। इसको लेकर आज जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर के अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुल की तत्काल मरम्मत एवं लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि एनएच-43, जो अंबिकापुर को रायगढ़, रांची, पत्थलगांव, उड़ीसा व जशपुर से जोड़ता है, वहां PWD द्वारा अधूरी सड़क निर्माण के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सिलसिला के पास स्थित पुल की हालत बेहद खराब है — पुल में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन फिसलने और पलटने का खतरा बना हुआ है।

???? इसके अलावा,ग्राम रघुनाथपुर से दर्दीडीह चौक तक के पास तक स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिससे रात में दृश्यता शून्य हो जाती है। अंधेरे में कई बार वाहन चालकों को ओवर ब्रिज के गड्ढे नज़र नहीं आते, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

???? अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन और संबंधित इंजीनियरों की होगी।

????️ ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता अनवरूल हक, वसीम रजा खान, तपेश्वर यादव, नीति एक्का और अन्य का नाम शामिल है।

???? जनहित के इस मामले में SNT News प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करता है। क्या किसी की जान जाने के बाद ही मरम्मत होगी ?

???? अपडेट के लिए जुड़े रहिए www.surgujanewstoday.com

????️ रिपोर्ट: Shaif Firdousi, SNT News
???? “आपकी सोच से भी तेज़”

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज