Surguja News Today

झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में राजकीय शोक

झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में राजकीय शोक

???? Shaif firdousi| 4 अगस्त 2025
झारखंड सरकार ने झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार:

दिनांक 4 अगस्त 2025 की दोपहर 2 बजे से 6 अगस्त 2025 तक झारखंड राज्य में राजकीय शोक रहेगा।

4 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

शोक के दौरान कोई सरकारी समारोह या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।


सरकार के संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

श्री शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और आदिवासी हितों के सशक्त आवाज़ रहे हैं। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज