
पत्नी ने लगाई करंट, पति की मौत“
विजय सिंह:बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ पति-पत्नी के झगड़े ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पति की लाश घर में बंधी हालत में मिली… और आरोप है खुद उसकी पत्नी पर, जिसने गुस्से में आकर अपने ही पति को करंट से मौत के घाट उतार दिया।
.. मामला बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अधौरा गांव का है।
30 जुलाई की रात करीब 3 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक घर में पति-पत्नी के बीच जोरदार विवाद हो रहा है।
पुलिस मौके पर पहुँची, तो घर अंदर से बंद था और अंदर से चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। कुछ ही पलों में सन्नाटा छा गया।”
पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।
जब दरवाजा तोड़ने लगे, तभी महिला ने दरवाजा खोला और बेहोश होकर गिर गई।
पुलिस ने घर के अंदर देखा तो मनोज गुप्ता अचेत अवस्था में पड़ा था – उसके दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे।
दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।”
जांच में सामने आया कि मृतक मनोज गुप्ता ने अपनी पहली पत्नी पार्वती गुप्ता के रहते हुए बलरामपुर में एक और महिला को पत्नी की तरह रखा था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
29 और 30 जुलाई की रात को भी ऐसा ही झगड़ा हुआ। गुस्से में पार्वती ने मनोज को कहा — ‘अब मैं तुम्हें कहीं नहीं जाने दूँगी, बाँधकर रखूँगी।’
मनोज ने खुद ही बंधने की बात मानी, लेकिन फिर पार्वती ने आपा खो दिया… और घर में रखे एक्सटेंशन वायर से पति को करंट मार दिया।”
..पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश के बाद आरोपी पत्नी पार्वती गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले की जांच जारी है।”

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









