BREAKING”संसाधन नहीं तो काम नहीं” — तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों का प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन

अंबिकापुर ब्रेकिंग न्यूज | 29 जुलाई 2025
“संसाधन नहीं तो काम नहीं” — तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों का प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन !

???? अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक ढांचे की रीढ़ कहे जाने वाले तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने आज 29 जुलाई को अंबिकापुर में “संसाधन नहीं तो काम नहीं” नारे के साथ प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया।

इस आंदोलन के तहत छ.ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले अधिकारियों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।

इस क्रम में:
✅ जिला स्तर पर धरना – 28 जुलाई
✅ संभाग स्तर पर – 29 जुलाई (अंबिकापुर सहित)
✅ प्रांत स्तर पर – 30 जुलाई को धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्षों से प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत इन अधिकारियों को उचित संसाधन, कर्मचारी सहयोग, वेतन विसंगति निवारण, प्रमोशन, और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार की उदासीनता का सामना करना पड़ रहा है।
तहसीलदारों ने स्पष्ट रूप से कहा:
The Tehsildars clearly stated:
“जब तक संसाधन नहीं मिलते, तब तक कोई अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे।”

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज