Surguja News Today

चाकू मारकर युवक की हत्या  दूसरा युवक  घायल पुलिस जांच में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़

A young man was killed by stabbing and another young man was injured, police is investigating

लखनपुर महफूज हैदर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरीकला पखनापारा में एक युवक कि चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है वहीं चाकू के हमले से दूसरा युवक घायल हो गया है। मृतक की पहचान मदन सिंह पिता माखन सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम गुमगराखुर्द नेवारडांड  निवासी के रूप में हुई है घायल युवक का नाम सुदर्शन दास पिता सुखलाल दास 29 वर्ष रजपुरी कला पखना पारा निवासी बताया जा रहा है।

28 जुलाई दिन सोमवार की रात लगभग 9:30 बजे चार पांच दोस्त मिलकर खाने पीने के दौरान  हंसी मजाक कर रहे थे। सभी दोस्त अपने-अपने घर जाने लगे इसी दौरान चिंटू राम प्रजापति ने घर से चाकू लाकर सुदर्शन दास पिता सुखलाल दास के कमर में हमला किया।घायल सुदर्शन दास दोस्तों को बुलाने गया वहीं मौके से भाग रहे  मदन सिंह पिता माखन सिंह को  दौड़ने लगा। सुदर्शन दास और अन्य साथियों के द्वारा मदन सिंह की खोजबीन की गई परंतु कुछ पता नहीं चला।29 जुलाई आज सुबह पकनापरा स्थित बास झुरमुट नीचे मदन सिंह का खून से लथपथ शव देखा गया और पुलिस को सूचना दी गई। आशंका का जताई जा रही है कि चिंटू राम प्रजापति ने  चाकू मार कर मदन सिंह की हत्या कर दी है। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से चिंटू राम प्रजापति फरार है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज