BIG BREAKING -युवा कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन ने उठाया एवं कर दिया नजरबंद..

युवा कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन ने उठाया एवं कर दिया नजरबंद..
मैनपाठ में चल रहे प्रशिक्षण शिविर को लेकर काला झंडा दिखाने की थी तैयारी

सीतापुर – (रुपेश गुप्ता)
राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल सीतापुर विधानसभा अंतर्गत मैनपाट में भाजपा के मुख्यमंत्री समेत छत्तीसगढ़ के सांसदों, विधायकों एवं मंत्रियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम (शिविर) का आयोजन 7 जुलाई से 9 जुलाई तक किया गया है, कुछ दिनों पूर्व युवा कांग्रेस सीतापुर विधानसभा के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओ को काला झंडा दिखा विरोध करने का ऐलान किया गया था परंतु प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए चिंतन शिविर के उद्घाटन के कुछ वक्त पहले ही युवा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें नजरबन्द कर दिया गया, इसमे युवा कांग्रेस के मंटू गुप्ता, अंकुर दास, राहुल गुप्ता, ऋषि राज सिंह, अनमोल लकड़ा शामिल है, जिन्हें प्रशासन द्वारा अन्यत्र जगह नजरबन्द किया गया है

https://www.facebook.com/100005405897159/posts/pfbid02Du2SVq2apuNvR7vigS1Gi4TsK2QSUr2c9r36qQHptXXyYJ1tPqh2yCmy23uegHS7l/?mibextid=WC7FNe

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज