Surguja News Today

घुसपैठियों से शुरू हुआ मामला, सड़कों और सत्ता तक पहुंचा… पूर्व सीएम भूपेश बघेल का तीखा पलटवार!

The matter started with infiltrators, reached the streets and power… Sharp retort from former CM Bhupesh Baghel!

“छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर सियासी जंग तेज हो गई है।  घुसपैठियों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया —
1800 233 1905 — और अपील की कि यदि किसी को जानकारी हो, तो इस नंबर पर दें।

हालांकि, इसी पोस्ट के कमेंट में एक यूज़र ने कटाक्ष करते हुए लिखा —
यदि सड़कें दलदल बन जाएं तो सूचना कहां दें मंत्री जी ?’

जवाब में खुद विजय शर्मा के फेसबुक पेज से जवाब आता है
94252 36333 इस नंबर पर, क्योंकि ये इन्हीं की देन है।’
बताया जा रहा है कि ये नंबर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का है।

इसके बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा
‘कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते।’
साथ ही आरोप लगाया कि सड़कों की दुर्दशा पर जवाब देने की बजाय उनका नंबर जनता में बांटा जा रहा है।

बघेल ने सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा
‘जब जनता को ही देखना है, तो हम देख लेंगे… आप दफ़ा हो जाइए।’

राजनीति अब सोशल मीडिया की ज़ुबानी तेज़ होती जा रही है।”

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज