
In the case of fake registration of seven acres of land, FIR has been lodged against five people including the Patwari. All the five accused are absconding.
पटवारी संघ ने पुलिस की कार्यवाही पर लगाये सवालिया निशान पटवारी संघ ने आरोप लगाया की मामले के समय पदस्थ थाना प्रभारी प्रदीप जयसवाल द्वारा उपपंजीयक से साठगाँठ कर उपपंजीयक को मामले से रखा दूर ।
रुपेश गुप्ता—— कल सीतापुर पटवारी संघ द्वारा एसडीओपी राजेंद्र मंडावी को ज्ञापन सौप कर मामले में शामिल उपपंजीयक के ख़िलाफ़ Fir दर्ज करने की माँग की गई है।


मामला ग्राम पेटला पंचायत का है 8 जून को सीतापुर तहसील कार्यालय में किसान खीरू राम की सात एकड़ ज़मीन जिसमे घर खेत बाड़ी शामिल है जिसकी रजिस्टीरी फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर कर दिया गया मामले की जानकारी जमीन के सही मालिक को पता चलने पर उसके द्वारा घटना की जानकारी गांव के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को दे कर इस बात की शिकायत कलेक्टर सरगुजा और पुलिस अधीक्षक से कर मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई जिस पर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में शामिल उप पंजीयक अर्चना जायसवाल पति अनुभव जायसवाल को आरोपी न बना उससे साठगाँठ कर उसे शासकीय गवाह बना दिया गया और पटवारी सहित फर्जी जमीन बेचने वाले ख़रीददार और गवाहों के खिलाफ 10 जून को Fir दर्ज कर दिया गया पटवारी संघ का आरोप है कि पटवारी का कार्य सिर्फ कागज बना कर देने का है जबकि पंजीयक द्वारा सभी दस्तावेज की सही जाँच कर जमीन की खरीदी बिक्री करना रहता पर पंजीयक का जमीन ख़रीददार से पहले से ही साठ गाँठ होने के कारण महज पांच लाख तीस हजार रुपये में लगभग सात एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करा दिया गया पटवारी संघ द्वारा मामले की निष्पक्ष जाँच कर मामले में संलिप्त सभी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है कार्यवाही नही होने की स्थिति में पटवारी संघ काम बंद कलम बन्द कर आंदोलन करने को मजबूर होगा
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









