Surguja News Today

ठेला गुमटियों पर चला बुलडोजर, बगैर विस्थापन प्रशासन ने छीन ली लोगों की रोजी रोटी

ठेला गुमटियों पर चला बुलडोजर, बगैर विस्थापन प्रशासन ने छीन ली लोगों की रोजी रोटी…


रुपेश गुप्ता सीतापुर- थाना के सामने सालो से स्थित ठेला गुमटियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर ।अतिक्रमण मुक्त सड़क अभियान के तहत  सड़क किनारे स्थित सभी गुमटियों पर कार्यवाही करते हुए प्रशासनिक अमला ने बगैर उनके विस्थापन के, सुबह 8 बजे गहमा गहमी के बीच अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना शुरू कर दिया ।जहा अधिकारीयो को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।इस दरमियान अधिकारी और नागरिकों के बीच तीखी प्रतीकिरिया देखने को मिला। अचानक हुए इस कार्यवाही में  लोगों को अपने सामान खाली करने तक का  मौका नही मिला और तोड़फोड़ की कार्यवाही शुरू कर दिया गया। बगैर विस्थापन के हुए इस तरह के कार्यवाही से अब उनके आगे रोजी रोटी की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गया।
गौरतलब है कि नगर के सड़क किनारे  वर्षो से ठेल और गुमटियों में  अपनी छोटे मोटे   दुकान चला कर रोजी रोटी कमा रहे  दर्जनों लोग बुलडोजर के मार से  बेरोजगार हो गये ,अब उनके सामने रोजी रोटी की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गया है ।  वे अपने परिवार का लालन पालन कैसे करेंगे यह एक सवाल बन कर खड़ा हो गया है।

एस डी एम नीरज कौसिक –  पूरी  कार्यवाही नगर पंचायत के द्वारा किया गया है यह कार्यवाही अचानक नही किया गया है, महीना पूर्व उन्हें खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इस पूरे कार्यवाही में  नगर पंचायत  के साथ  पुलिस प्रशासन एवं  राजस्व अमला  सहयोगी के रूप में उनके साथ खड़ा था।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज