
01 tractor vehicle seized for illegal transportation of mineral coal
एमसीबी 30 मई 2025 कलेक्टर के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में लगातार अवैध कोयले के परिवहन, भण्डारण पर कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी दयानन्द तिग्गा ने बताया की जिले के पोड़ी, चिरमिरी क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम चिताझोर में 01 रेत से भरे ट्रेक्टर वाहन महिंद्रा 275 डीआई लाल रंग चेचीस नम्बर MBNTFAEBBRNBO 3402 को रोके जाने पर ट्रेक्टर ड्राइवर मौक़े से फरार हो गया।

ट्रेक्टर के ट्रॉली की जब जाँच की गई तो रेत के भीतर खनिज कोयला लोड किया गया था। जिसे मौक़े पर ही जप्त कर थाना पोड़ी लाया जाकर सुरक्षार्थ रखा गया है। बता दे इन दिनों खनिज और पुलिस विभाग की टीम लगातार कोयले के अवैध गतिविधि मे संलिप्त लोगों पर नज़र रखे हुए है। जहा भी कोयले के अवैध गतिविधि की शिकायत प्राप्त होती है, वहा तत्काल कार्यवाही की जा रही है, विगत दिनों खनिज विभाग ने लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कार्यवाही किया था।

जिसमे लगभग 20 टन कोयला को जप्त कर संबंधितो के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन ) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ खनिज ( खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 के तहत एवं पुलिस विभाग द्वारा बी. एन. एस. की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









