ABKP हाथी दांत की तस्करी और सौदा करते हुए पकड़े गए दो आरोपी

हाथी दांत की तस्करी और सौदा करते हुए पकड़े गए दो आरोपी

22 मई 2025

उप वनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर श्रीमती जैनी ग्रेस कुजूर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 21 मई को रात्रि 08ः00 बजे प्रतीक्षा बस स्टैंड अम्बिकापुर के पास दो नग हाथी दांत की तस्करी और सौदा करते हुए धुरिया रमकोला निवासी जनकू एवं हरीगंवा बलरामपुर निवासी विनोद वर्मा पकड़े गए। उनके पास दो नग हाथी दांत 4.660 किलो ग्राम के प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध दर्ज किया गया तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39 (2) धारा 44, धारा 39 (3), धारा 9, धारा 51, धारा 52, धारा 48।, धारा 49ठ के तहत कोर्ट चालान की कार्यवाही किया जा रहा है।
वनमण्डलाधिकारी सरगुजा वनमण्डल अम्बिकापुर श्री अभिषेक जोगावत के निर्देशन में  आरोपियों को पकड़ने में डब्ल्यूसीसीबी सेंट्रल रीजन भोपाल के इनपुट पर डब्ल्यूसीसीबी एवं सरगुजा वनमण्डल तथा सूरजपुर वनमण्डल के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में वन परिक्षेत्राधिकारी अम्बिकापुर
श्री निखिल पैकरा, उप वनक्षेत्रपाल श्री दिनेश टोप्पो, वनरक्षक श्री नवीन प्रताप सिंह, श्री महेन्द्र पाठक, श्री अली अहमद अंसारी, श्री संदीप किण्डो, श्री सुभाष सिंह का विशेष योगदान रहा।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज