Surguja News Today

अरगोती में सुशासन तिहार समाधान शिविर – जनसेवा और जवाबदेही का मजबूत संदेश

Good Governance Festival Solution Camp at Argoti – A strong message of public service and accountability!
प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीणों की प्रभावशाली भागीदारी
संपादक shaif firdousi
अरगोती (सरगुजा)। “सुशासन तिहार” के तहत ग्राम पंचायत अरगोती में आयोजित समाधान शिविर एक जनकल्याणकारी पहल के रूप में सामने आया, जहां शासन की योजनाएं ज़मीन पर उतरती दिखीं और लोगों को मौके पर ही राहत मिली।

इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला कलेक्टर विलास भोस्कर, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, जिपं सदस्य मोनिका पैकरा, जनपद अध्यक्ष शशिकला सिंह, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पाण्डेय, तहसीलदार अंकिता पटेल एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे मण्डल अध्यक्ष रवि महंत, महामंत्री विक्रम सिंह, अजय सोनी, पारस रजवाड़े, रितेश गुप्ता, दीपनारायण यादव, गोविन्द यादव, लक्ष्मण सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

15 पंचायतों के सरपंच, सचिव और कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में ग्रामवासी भी शिविर का हिस्सा बने। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और कई मामलों में तुरंत समाधान भी प्रदान किया गया।

यह समाधान शिविर केवल समस्याओं का मंच नहीं था, बल्कि यह “सरकार आपके द्वार” की भावना को साकार करता हुआ एक भरोसेमंद संवाद का माध्यम बना।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज