
सरगुजा न्यूज़ टुडे की ख़बर का बड़ा असर: बीएमओ रावेंद्र निलंबित
हाइलाइट – पोस्टमार्टम के बदले मांगे 10 हजार, बच्चों का शव बाइक से ले गए थे।
बीएमओ लुण्ड्रा रावेंद्र को सस्पेंड
सरगुजा ज़िले के सिलसिला गांव में डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन जैसे-तैसे बच्चों के शव को बाइक में रखकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहाँ एक और झटका उनका इंतज़ार कर रहा था। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने के बदले 10-10 हजार रुपये की मांग की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को फिर से शव बाइक में ले जाकर घर लौटना पड़ा था।

इस अमानवीय व्यवहार ने न केवल मानवता को शर्मसार किया, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बरगीडीह अस्पताल में एक मासूम की मौत के बाद बीएमओ रावेंद्र का एक बयान—”मुझे मेडिकल लाइन में कोई इंटरेस्ट नहीं है”—सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।
सरगुजा न्यूज़ टुडे ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और बीएमओ लुण्ड्रा रावेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया।

Cmho PS मार्को ने बीएमओ लुण्ड्रा के निलंबित होने की पुष्टि की है।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









