Surguja News Today

बिशुनपुर में स्कूटी चोरी: FIR दर्ज, लेकिन अब तक नहीं मिला कोई सुराग

बिशुनपुर में स्कूटी चोरी: FIR दर्ज, लेकिन अब तक नहीं मिला कोई सुराग

दिनांक: 16/05/2025को देर शाम करीब 8 बजे के बीच हुई चोरी।
स्थान: बिशुनपुर, दयानिधि हॉस्पिटल के पास, अधिवक्ता राजन वर्मा के घर के सामने।

HIGHLIGHTS यदि स्कूटी नही मिलती हैं तो चोरों के हौसले और बुलंद हो जायेंगे।  क्या स्कूटी चोरों को पकड़ने में कामयाब हो पाएगी पुलिस

बिशुनपुर क्षेत्र में अधिवक्ता राजन वर्मा के घर के सामने से स्कूटी चोरी की घटना के बाद गांधी नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के CCTV कैमरों की जांच की, जिनमें वीरेंद्र प्रभा petrol pump और दयानिधि हॉस्पिटल के कैमरे शामिल थे।

हालांकि, अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। फुटेज में चोर की पहचान नहीं हो सकी है और स्कूटी का कोई पता नहीं चला है।

स्थानीय लोग पुलिस की जांच पर सवाल उठा रहे हैं और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज