Surguja News Today

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता पूर्व में भी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल।।                                 

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता पूर्व में भी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल।।                                 


रूपेश गुप्ता -सीतापुर मामला 20 मार्च का है खड़ादौरन निवासी ललिता गुप्ता पति स्वर्गीय श्रवण गुप्ता सीतापुर सहकारी बैंक से 23000 हजार रुपये नगद निकाल कर  सोनतराई के रास्ते अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रही थी तभी सोनतराई के पास दो नक़ाबपोस अज्ञात लुटेरों ने महिला से झोले में रखे पैसे को जबरन छीन कर फरार हो गये थे जिसकी लिखीत शिकायत पीड़ित विधवा महिला ने थाने में की गई थी पुलिस ने रिपोर्ट पर जांच शुरू की और एक आरोपी मंटू नट जो दीवानपुर निवासी को 26 अप्रेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था दूसरे आरोपी शिवम नट पिता किशोर नट उम्र 26 वर्ष को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।                        


दीवानपुर के नट आये दिन बैंको के साथ भीड़ भाड़ वाले जगह पर उठाईगिरी करने के फिराक में रेकी करते रहते हैं और आये दिन छोटे बड़े घटना को अंजाम देते हैं ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज