“किसान से रिश्वत लेते पटवारी ACB के हत्थे चढ़े, 20 हजार की मांग का मामला”

CG :किसान से भूमि रिकॉर्ड सुधारने के एवज में पटवारी ने मांगे थे 20 हजार ,रिश्वत की रकम लेते ACB के हत्थे चढ़े

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान से भूमि रिकॉर्ड में सुधार के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी। ACB अब पटवारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह मामला हसौद तहसील के कैथा गांव का है।

जानकारी के अनुसार, कैथा गांव निवासी किसान रामशरण कश्यप अपनी भूमि के रिकॉर्ड में सुधार के लिए कई दिनों से कार्यालय के चक्कर काट रहा था। इस दौरान पटवारी पवन सिंह ने काम के बदले 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।
किसान ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई का निर्णय लिया।

ACB ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

ACB ने शिकायतकर्ता रामशरण कश्यप को रिश्वत की राशि 20,000 रुपये के साथ पटवारी के पास भेजा और खुद टीम मौके पर मौजूद रही। जैसे ही पटवारी ने किसान से पैसे लिए, टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

पटवारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी

ACB अधिकारियों ने बताया कि पवन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। साथ ही पटवारी के कार्यकाल, पूर्व शिकायतों और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज