Surguja News Today

“ब्रेकिंग: प्रेम में अंधी युवती ने प्रेमी संग मिलकर मंगेतर की हत्या की, शव जंगल में छुपाया”

ब्रेकिंग बतौली प्रेम में मग्न युवती ने प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को  टांगी से मारकर मौत के  घाट उतारा फिर शव जंगल में छुपाया

Highlightsभारत में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली वारदात, लगातार सामने आ रही है अब छत्तीसगढ़ का सरगुजा भी इस से अछूता नहीं रहा सरगुजा के बतौली में प्रेम की आड़ में साजिश और हत्या – समाज में बढ़ते अपराधों को लेकर उठे सवाल”

चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में मग्न प्रेमी को पाने  युवती ने रची खौफनाकसाजिश

प्रेमी ने कहा पहला हमला युवती ने किया


सरगुजा के बतौली घोघरा  में विवाह से नाखुश युवती ने  प्रेमी को पाने के लिए अपने  मंगेतर को  दर्दनाक तरीके से साजिश के तहत टांगी से नृशंस हत्या कर  मौत की नींद सुला दिया फिर   युवती ने अपने प्रेमी से  मिलकर  शव को जंगल में गड्ढा खोदकर  दफनाया।
जहां खबर की सूचना मिलते है  ग्राम जजगा के आक्रोशित ग्रामीणों का जन सैलाब  घटना स्थल में उमड़ पड़ा है जहां पुलिस प्रशासन  स्थिति नियंत्रण करने में लगी रही।

आपको बता दें कि मैनपाट के ग्राम पंचायत जजगा निवासी अमृत लकड़ा पिता अमरसाय लकड़ा 31 वर्ष का  गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजन द्वारा 27 अप्रैल को सीतापुर थाने में दर्ज कराई जहां  परिजन ने अपने सभी रिश्तेदारी  भी अमृत को ढूंढने पूरी कोशिश की गई लेकिन कही पता नहीं चला सका।

सरगुजा पुलिस को मिली सफलता
सरगुजा  पुलिस को मोबाइल लोकेशन और सभी पहलुओं पर जांच करते हुए पाया कि गुमशुदा युवक अमृत का विवाह बतौली के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी युवती पुष्पा केरकेट्टा पिता बसंत केरकेट्टा के साथ तय हुआ था  आगामी 6 मई को अमृत लकड़ा का बारात युवती पुष्पा के घर आने वाला था  और मृतक अमृत लकड़ा शनिवार को ग्राम घोघरा युवती के चाचा के विवाह में चूमावन कार्यक्रम मे भी आया था पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए युवती और प्रेमी को हिरासत में लेकर गुम हुए अमृत की हत्या कर शव को जंगल में दफनाने की बात सामने आई जहां पुलिस  बतौली, सीतापुर, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी और पुलिस बल और राजस्व टिम की उपस्थिति में  ग्राम घोघरा के जंगल बेंदोकोना घुटरी में  दफन  अमृत लकड़ा का शव निकाला गया।
उपस्थित परिजन सहित ग्रामीणजन  आरोपी सौंपने की मांग करने लगे जिससे पुलिस बल से स्थिति को नियंत्रण किया गया ।

चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में मग्न प्रेमी को पाने  युवती ने रची खौफनाकसाजिश

युवती पुष्पा को विवाह मंजूर नहीं था जिससे अपने प्रेमी को किसी भी स्थिति में पाने के लिए खौफनाक साजिश प्रेमी बबलू जहान टोप्पो पिता मैना टोप्पो उम्र 20 वर्ष संग मिलकर रची फिर साजिश को अंजाम देने  युवती द्वारा अपने चाचा की विवाह पश्चात  चुमावन कार्यक्रम में अपने मंगेतर को शनिवार को घोघरा बुलाया और अपने रचे षड्यंत्र के तहत ग्राम घोघरा के बेंदे कोना घुटरी में मंगेतर को ले  जाया गया जहां पहले से छुपे  प्रेमी से मिलकर दोनों ने मौत के घाट उतार दिया।

प्रेमी ने कहा पहला हमला युवती ने किया
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बबलू जहान टोप्पो ने बताया कि मृतक अमृत पर सबसे पहले युवती ने ही टांगी से हमला किया तब प्रेमी द्वारा ताबड़तोड़ हमला करते हुए अमृत को मौत के घाट उतारा फिर शव छिपाने फावड़ा के सहारे दोनों ने गड्ढे खोदकर शव को दफना दिया गया फिर हत्या को छुपाने और मृतक के परिवार को गुमराह करने एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल को मृतक के घर जजगा पहुंचा दिया गया जहां परिजन भी गुमराह होकर अमृत को ढूंढने में लगे रहे जिसका पता नहीं चलने पर सीतापुर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त टांगी और फावड़ा अपने कब्जे में ले लिया गया है ।

इस दौरान सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत, बतौली थाना प्रभारी चंद्रप्रताप तिवारी,सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल,तहसीलदार तारा सिदार बीएमओ डॉ संतोष सिंह वंदना के बीडीसी जागेश्वर अगरिया , जजगा के सरपंच करण एक्का ,घोघरा सरपंच रूपन खलखो ,मानपुर सरपंच राजूराम भी उपस्थित रहे ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज