“रायपुर में धान घोटाला: जारा केंद्र प्रभारी सहित तीन पर एफआईआर दर्ज”

रायपुर : जारा केंद्र प्रभारी सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज उपार्जित धान में गड़बड़ी का मामला Paddy scam in Raipur: FIR lodged against three including Zara center in-charge”
रायपुर, 28 अप्रैल 2025
बलौदाबाजार जिले में समर्थन मूल्य पर– खरीदे गए धान के उपार्जन में गड़बड़ी के मामले में जिला प्रशासन द्वारा तहसील पलारी अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति उपार्जन केंद्र जारा के  प्रभारी, समिति प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सहकारिता विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा की गई जांच में पाया गया कि उपार्जन केंद्र जारा में कुल 54 हजार 905 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी की गई थी, जिसके विरुद्ध 54 हजार 536 क्विंटल 82 किलो धान का परिदान किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि 368.78 क्विंटल धान, जिसकी बाजार कीमत करीब 8 लाख 48 हजार 194 रुपए है, केंद्र में भौतिक रूप से अनुपलब्ध पाया गया। इस गड़बड़ी के कारण शासन और समिति को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

जिला प्रशासन ने इस मामले में उपार्जन केंद्र प्रभारी परदेशी राम साहू, समिति प्रभारी पंच राम ध्रुव और कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक साहू के खिलाफ थाना पलारी में एफआईआर दर्ज कराई है। उक्त गड़बड़ी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अन्य उपार्जन केंद्रों की भी जांच करायी जा रही है!

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज