विधायक के pso ने सर्विस से राइफल से खुद को मारी गोली

CG MLA PSO Suicide Case: बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां भाटापारा विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (Personal Security Officer – PSO) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

मृतक का नाम डिगेश्वर गागड़ा बताया जा रहा है। यह घटना शनिवार दोपहर की है जब उसने अपने सरकारी क्वार्टर की छत पर जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना भाटापारा विधायक के निवास के सामने स्थित डिगेश्वर गागड़ा के सरकारी आवास पर हुई। स्थानीय लोगों को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि डिगेश्वर खून से लथपथ छत पर पड़ा हुआ है।

आत्महत्या का कारण बना रहस्य, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डिगेश्वर गागड़ा ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही परिजनों या सहयोगियों ने कोई ठोस वजह बताई है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक के मोबाइल व कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा रही है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज