सीतापुर – लकड़ी तस्करी का खेल परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर ट्राली जब्त।

सरगुजा/सीतापुर: बिना किसी वैध परमिशन के अवैध रूप से लकड़ी परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को ट्रॉली समेत वन विभाग ने जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस मामले में वन विभाग अवैध रूप से लकड़ी परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर के विरुद्ध राजसात की कार्यवाही भी कर सकती है।      

विदित हो कि बिना किसी वैध परमिशन के ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से लकड़ी परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर वनपरिक्षेत्राधिकारी विजय कुमार तिवारी एवं वन अमला ने उक्त ट्रैक्टर को लकड़ी लोड ट्रॉली समेत ग्राम मंगारी हाईस्कूल के पास पकड़ा। पकड़े गए ट्रैक्टर की ट्रॉली में भारी मात्रा में यूकेलिप्टस की लकड़ी लोड थी। जिसे बिना अनुमति के किसी लकड़ी कारोबारी द्वारा परिवहन कराया जा रहा था।

वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर पकड़ने के बाद जब मौके पर मौजूद युवक से परिवहन संबंधी दस्तावेज पेश करने को कहा गया। तब युवक दस्तावेज पेश करने के बजाए मौका देख वहाँ से फरार हो गया। जिसके बाद वन अमला लकड़ी लोड ट्रैक्टर को ट्रॉली समेत जब्त करते हुए कार्यालय लेकर आई। जहाँ जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध में वनपरिक्षेत्राधिकारी विजय कुमार तिवारी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर बिना परमिशन के लकड़ी परिवहन करते पाया गया था। दस्तावेज के अभाव में उक्त ट्रैक्टर को वन विभाग द्वारा जब्त किया गया है। इस मामले में जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज