Surguja News Today

रामनवमी पर रामगढ़ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, राम नाम से गूंज उठी पहाड़ी।

रामगढ़ पहाड़ी में जगह-जगह भंडारा और जल पान की व्यवस्था ने दी श्रद्धालुओं को राहत।

भीड़ के आगे फेल हुई प्रशासनिक व्यवस्था।

उदयपुर । चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर सरगुजा जिले के उदयपुर मुख्यालय में स्थित रामगढ़ पहाड़ी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

रामगढ़ पहाड़ी पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं जिसके चलते समिति और प्रशासनिक व्यवस्थाएं बनाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

रात्रि के 2:00 बजे से ही मंदिर का पट खोल दिया गया श्रद्धालुओं ने रात्रि में ही हजारों की संख्या की भीड़ से सीडीओ में चढ़ता हुआ मंदिर तक पहुंच गया प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अनुरूप श्रद्धालुओं को पूजा पाठ प्रारंभ कर दिया गया।

सुबह के 8:00 से दोपहर 3:00 तक सीधी से लेकर मंदिर तक जाम की स्थिति बनी रही रामगढ़ सेवा समिति और पुलिस की चाकचबंद व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं का दर्शन पूजा जारी रहा यह मंदिर और मेला हर साल रामनवमी पर देशभर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है जिससे यह आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।

रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा नीचे सीडीओ से लेकर मंदिर तक पैर रखने तक की जगह नहीं बची तथा ऐतिहासिक धरोहर सीता बेंगरा मेला में पैदल यात्रियों का इतना जबरदस्त था की प्रशासनिक तैयारियां भीड़ के सामने नाकामयाब होती दिख रही थी।

रामनवमी मेला पर्व पर श्रद्धालुओं का तांता तो लग रहा इसी बीच सुबह 9:30 बजे चंदन मिट्टी के पासमधुमक्खियां ने 35 वर्षीय महेश्वर पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए।

इसी बीच सुबह 10:00 बजे राम जानकी मंदिर दर्शन करने जा रहे उम्दा कॉलोनी विश्रामपुर निवासी कमल प्रसाद सिंह द्वारा के पास सीडीओ पर चढ़ते वक्त थकान के कारण बैठ गए जहां पर खड़े होने तक का जगह नहीं था किसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और खाई में गिर गए जिससे उनके सिर पर और कमर में चोट के साथ उनकी नाक से भी खून निकलने लगा तथा इस दौरान सेवा समिति के सदस्यों और कुछ उत्साही युवकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर खाई से निकल गया तथा घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल उदयपुर ले जाया गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

मेले में भंडारे और जलपान की व्यवस्था में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत पहुंचाई है हर वर्ष की भांति इस बार भी रामगढ़ मेले में जगह-जगह भंडारे और जलपान की व्यवस्था की गई थी ग्राम पंचायत उदयपुर द्वारा बड़ा तुरा के समीप सचिव राजकुमार द्वारा तथा सिद्धि के समीप एक भंडारा दुर्गा राइस मिल अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल वह श्री राम सेवा समिति लखनपुर द्वारा वह अग्रवाल समाज उदयपुर और दंड गांव सहित ग्राम पंचायत रामनगर सरपंच प्रदीप सिंह मरकाम द्वारा मंदिर के समीप भंडारा का व्यवस्था करवा कर श्रद्धालुओं को बाद राहत प्रदान किया गया है।

सरगुजा जिले में रामगढ़पहाड़ में रामनवमी का मेला आस्था और भक्ति का जबरदस्त प्रतीक रहा है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में जबरदस्त भीड़ हुआ है जिसके कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर करने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है।

रामगढ़ मेले में व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए भविष्य में ठोस कदम उठाने की जरूरत है नहीं तो आने वाले समय में मेला को सुचारू रूप से संचालन कर पाना एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

Author:

City reporter ambikapur

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज