Surguja News Today

नवोदय विद्यालय प्रवेशपरीक्षा में जिले में टॉप करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Students who topped the district in Navodaya Vidyalaya entrance exam were felicitated

लुण्ड्रा– जिला शिक्षा अधिकारी  एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुण्ड्रा के मार्गदर्शन में विकासखंड लुण्ड्रा के विभिन्न प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा पांचवी के विद्यार्थी नवोदय विद्यालय प्रवेशपरीक्षा में प्रवेश हेतु परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से कई विद्यार्थी शासकीय एवं प्राइवेट शालाओं से प्रवेश परीक्षा में चयनित होने में सफल रहे हैं जिससे शिक्षा जगत सहित पूरे  विकासखंड में खुशी की लहर है सबसे खास बात यह है कि यहां से कई बच्चे टॉप टेन में अपनी जगह बनाने में भी सफल रहे हैं लगातार शासकीय शालाओं से नवोदय के प्रवेश परीक्षा में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है इस उपलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुण्ड्रा  व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए शिक्षकों की योगदान की भी प्रशंसा की है

बीईओ लुण्ड्रा ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है और यह दिखाती है कि परिश्रम से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है

नवोदय  विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में चयनित होने वाले विद्यार्थी*
1.लेविस अनंत पॉल s/o घुरन लाल (जिले में 2 रा स्थान)*
     शासकीय प्राथमिक शाला बहेराडीह
2. आयुष देवांगन S/o अनुक दास देवांगन (जिले में 8वा स्थान)
     स्वामी आत्मानंद विद्यालय धौरपुर
3. शौर्य नाग S/O सोनू राम नाग (जिले में 18वा स्थान) शासकीय प्राथमिक शाला लुण्ड्रा
4. अभय प्रताप सिंह s/o इंद्र प्रकाश सिंह (जिले में 28वा स्थान) ग्रीएबल पब्लिक स्कूल डड़गांव
5. *अभिषेक कुमार कौशिक s/o तेरस राम कौशिक(जिले में 29वा स्थान) ग्रीएबल पब्लिक*
*डड़गांव, आयुष देवांगन,अभिषेक कुमार कौशिक ने इस परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है सभी बच्चों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया l

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज