Surguja News Today

Dhamtari एडिशनल एसपी की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर की मौके पर हुई मौत

धमतरी: एडिशनल एसपी शैलेन्द्र पांडेय की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है. होली के दूसरे दिन आज ASP की तेज रफ्तार गाड़ी नगरी थाना क्षेत्र सांकरा मोड़ के पास पलट गई. जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इस हादसे में एक की मौत हो गई.

नगरी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे का ड्राइवर शासकीय अधिग्रहण में लगे स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 05 AQ 3532 में कहीं जा रहा था. तभी सांकरा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे ड्राइवर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक पुलिस विभाग में ही पदस्थ था. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय एएसपी गाड़ी में सवार नहीं थे.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज