Surguja News Today

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत 50 शिक्षक प्रशिक्षण में हुए शामिल

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत 50 शिक्षक प्रशिक्षण में हुए शामिल                                                            नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य  से आईआईटी भिलाई में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राज्य के 33 जिलों से चयनित 50 शिक्षकों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सरगुजा जिले के प्राथमिक शाला – उरावपारा अंबिकापुर से कु.नीलू तिर्की  ने भी प्रशिक्षण में अपनी सहभागिता प्रदान कर सरगुजा जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान आईआईटी के विषय विशेषज्ञों ने गणित, विज्ञान, जीवविज्ञान का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए विद्यार्थियों में किस प्रकार वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विषय में रोचकता, भौतिकी और रसायन की मूल अवधारणाओं की प्रकिया और व्यावहारिक ज्ञान किस प्रकार विकसित किया जाए। इस पर भी गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के आधुनिक लैब और नवीन उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला में भ्रमण कराते हुए विज्ञान की अवधारणाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। तकनीकी संस्थान में अध्ययनरत और रिसर्च कर रहे विद्यार्थियों से रूबरू होकर सीखने सिखाने में नई तकनीक का उपयोग कर विद्यार्थियों को रोचक जानकारी के माध्यम से दैनिक जीवन में साइंस की उपयोगिता, नई स्किल्स सीखने, मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण और अध्यापन कौशल की नई-नई अवधारणाओं से रूबरू हुए। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों द्वारा फीडबैक देते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियो के सम्रग विकास और विषयगत समझ में भी मदद मिलेगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज