Surguja News Today

BARGIDIH निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन हुआ सम्पन्न।

BARGIDIH निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन हुआ सम्पन्न।स्वर्गीय डॉ नुरुल हसन फिरदौसी के स्मृति में आयोजित किया जाता है निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।   400 मरीजों का हुआ स्वास्थ परीक्षण हड्डियों की मजबूती की भी हुई निःशुल्क जां

बरगीडीह – प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 2 फरवरी 2025 को बरगीडीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थल में कैंप लगाकर 12 विशेषज्ञ डॉक्टरस की टीम ने लगभग 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ फ़िरदौसी हॉस्पिटल के संचालक और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ फैजुल हसन फिरदौसी ने मरीजों का रिपोर्ट देख कर दवाएं लिखी साथ ही डॉ इम्तियाज अली ( एम डी मेडिसिन डायबिटिक एवं किडनी रोग विशेषज्ञ) डॉ हिमांशु (किडनी रोग विशेषज्ञ)
डॉ अनुरंजन ( हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉ शैलेन्द्र (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) डॉ बी कमलेश (शिशु रोग विशेषज्ञ) डॉ रवि शंकर सिंह दर्द रोग विशेषज्ञ डॉ आर एस मरकाम ( स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ अमीन ( होम्योपैथीक विशेषज्ञ) डॉ मोहसिन फिरदौसी (दर्द रोग़ विशेषज्ञ) डॉ आरिज (फिजियोथेरेपी) ने भी मरीजों को उचित स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत दवाएं भी उपलब्ध कराई गई शिविर में समस्त स्टॉफ नर्स डॉ फ़िरदौसी हॉस्पिटल के मौजूद रहे साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ और स्टॉफ नर्स भी शिविर में शामिल रहे । लोगों ने अपने बीच विशेषज्ञ डॉ पाकर खुशी जाहिर की और आगे भी इस तरह की शिविर लगाने की मांग की

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज