
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है, चुनाव तारीख का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के लोग गांव गांव में पहुंच चुनावी चर्चा में लगे हैं और मतदाताओं को रिझाने कि कोशिश कर रहे हैं,साथ ही ठेले गुमटी में लोग बैठ कर चुनावी चाय कि चुशकी लेकर चुनावी चर्चा कर भरपूर मजा ले रहे हैं,ऐसे में सरगुजा जिले में चुनावी सरगर्मी हाई हैं सरगुजा के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 से इस बार मैनपाट कि योग्य उर्जावान कर्मठ कांग्रेस नेत्री लिलावती एक्का ने चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है ऐसे में विपक्षी दलों के प्रत्याशीयों को उनके विरूद्ध टिकाना असंभव सा प्रतीत हो रहा है,, आपको बता दें सरगुजा जिला अंतर्गत मैनपाट जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 सीट महिला अनुसुचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं ऐसे में लिलावती एक्का प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है लोगों का भरपूर समर्थन के साथ आशिर्वाद मिल रहा है और इस बार जिला पंचायत सदस्य चुनाव में उनकी जीत के लिए लिलावती एक्का पुरी तरह से कमर कस ली है लोगों का रूझान उनके समर्थन में बढ़ने लगा है और वे अपने जीत के लिए पुरी तरह से अस्वस्थ हैं,
वहीं अगर उनकी बात करें तो पुर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव कि बेहद करीबी नेत्री है लिलावती एक्का और पुर्व मंत्री अमरजीत भगत के समर्थक हैं, लगातार दो बार कि जनपद सदस्य पुर्व में मैनपाट महिला बाल विकास समिति के अध्यक्ष के पद पर रहकर अपने कर्तव्यों का बखुबी निर्वहन किया है।
ऐसे में यह स्पष्ट हो रहा है कि उनके चुनावी रण में आने से कहीं न कहीं विरोधी खेमे के प्रत्याशीयों में हलचल जाग उठी है,वे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी,, और बेहद अनुभवी नेत्री है हर वर्ग के लोगों के साथ उनका तालमेल अच्छा है यही वजह है कि इस बार के जिला पंचायत सदस्य चुनाव में लिलावती एक्का प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर आखिर कौन कब्जा जमा पाता है।।
Author: Ramjaan Khan









