
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगमिया तेज हो गई है , ऐसे में मैनपाट जनपद अंतर्गत हाई प्रोफाइल सीट जनपद सदस्य क्षेत्र पेंट,पीडिया, खडगांव सीट में प्रत्याशियों के बीच चुनावी संघर्ष शुरू हो गई है, मैनपाट जनपद सदस्य क्षेत्र पेंट पीडिया खडगांव यह सीट पुरूष सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं पुर्व में इस सीट पर महिला वर्ग का कब्जा रहा है ऐसे में प्रबल दावेदार के रूप में देखें जा रहे भाजपा नेता अनिल सिंह पुरी तरह से जनपद सदस्य के चुनाव लडने के लिए अपनी क़मर कस ली है अगर भाजपा नेता अनिल सिंह कि बात करें तो मैनपाट के पुर्व मंडल अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर रहकर अपने कर्तव्यों का बखुबी निर्वहन कर चुके हैं
और आम लोगों कि बीच जाकर लगातार आम जनता कि समस्या से रूबरू होकर समस्या का सामाधान करते हैं, यही वजह है कि इस चुनाव में वे प्रबल दावेदार के रूप में देखें जा रहे हैं वहीं पहली बार सीतापुर विधानसभा में कमल खिलाने में अनिल सिंह ने अहम् भूमिका निभाई थी, यही कारण है कि वे वर्तमान विधायक रामकुमार टोप्पो के बेहद करीबी हैं ऐसे में उनके प्रतिद्वंद्वीयों के लिए यह चुनाव सरल नहीं होने वाला है ,पेंट पीडिया खडगांव क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता काफी है।। उनकी गिनती भाजपा में कद्दावर नेता के रूप में देखा जाता है,,अब देखना होगा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी भाजपा नेता अनिल सिंह जनपद सदस्य चुनाव में कितना छाप छोड़ पाते हैं।।
Author: Ramjaan Khan









