Surguja News Today

*मैनपाट कांग्रेस के सीनियर नेता अटल बिहारी यादव जनपद सदस्य का लड़ेंगे चुनाव विरोधी खेमे कि बढ़ी चिंता*

छत्तीसगढ़ में आगामी पंचायत चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, ऐसे में सरगुजा जिले के मैनपाट में पंचायत चुनाव में पुराने चेहरों के साथ नए चेहरे में लोग अपना भरोसा दिखा सकते हैं यही वजह है कि मैनपाट कांग्रेस के सीनियर नेता अटल बिहारी यादव जनपद सदस्य क्षेत्र पेंट पीडिया खडगाव के प्रबल दावेदार के रूप में देखें जा रहे है , अटल बिहारी यादव पुर्व में वहां से जनपद सदस्य रह चुके हैं वहीं पिछले पांच वर्षिए में महिला सीट होने के चलते वह तो चुनाव नहीं लड सके लेकिन उनकी पत्नी आशा अटल यादव ने चुनाव जीता था और जनपद उपाध्यक्ष भी बने ऐसे में इस बार यही कयास लगाई जा रहीं हैं कि अटल बिहारी जनपद सदस्य चुनाव में ज़ोर शोर के साथ चुनावी तैयारीयों में लगे हुए हैं लोगों के बीच पहुंच रहे हैं  और पेट पीडिया खडगांव क्षेत्र में अटल यादव का  दबदबा रहा है, हमेशा से हर समस्या सुख दुख में खड़े होकर समाधान करने वाले नेता माने जाते हैं अटल यादव  मैनपाट के सीनियर कांग्रेस नेता हैं, पुर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी हैं और क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है ऐसे में विपक्षी दलों के प्रत्याशीयों के लिए अटल बिहारी यादव चिंता का सबब बने हुए हैं अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बहुचर्चित पुरुष सीट में किसका कब्जा हो पाता है।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज